Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पोटाकेबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

• किचन गार्डन विकसित करने और सीपेज की समस्या तत्काल दूर करने के दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं करने की हिदायत : सुकमा : जिल...

किचन गार्डन विकसित करने और सीपेज की समस्या तत्काल दूर करने के दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं करने की हिदायत :

सुकमा : जिले के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पोटाकेबिन मुरतोंडा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की गुणवत्ता और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधासंपन्न वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास के शयन कक्षों और मेडिकल रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने नियमित स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री ने पोटाकेबिन परिसर में किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की खाली जमीन का उपयोग कर मौसमी सब्जियों की बागवानी की जाए। इससे बच्चों को ताजी और पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध होने के साथ उनमें प्रकृति, पर्यावरण और श्रम के प्रति रुचि भी विकसित होगी।

निरीक्षण के दौरान भवन की छत पर जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर सीपेज की समस्या भी सामने आई। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को पोटाकेबिन की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा उन्हें बेहतर बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर अमित कुमार, जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर, जिला शिक्षाधिकारी जीआर मंडावी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket