Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

उपचार के बीच मोबाइल से कार्यकर्ताओं से जुड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बोले- सेवा और समर्पण से मजबूत होता है संगठन

• दिल्ली से जगदलपुर की कार्यशाला को किया संबोधित, संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह : जगदलपुर : दुर्घटना में घायल होन...

दिल्ली से जगदलपुर की कार्यशाला को किया संबोधित, संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह :

जगदलपुर : दुर्घटना में घायल होने के बाद दिल्ली में उपचाररत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना मोबाइल के माध्यम से जगदलपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्य समिति एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला को संबोधित किया।

दिल्ली से कार्यकर्ताओं के बीच अपनी आवाज पहुंचाते हुए किरण सिंह देव ने संगठन के प्रति अपने समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के परिश्रम, सेवा और समर्पण में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

उपचार के बीच प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से मोबाइल के जरिए जुड़ना कार्यकर्ताओं के लिए भावुक क्षण रहा। उनके संदेश से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। संबोधन के दौरान संगठन और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण का भाव प्रमुख रूप से सामने आया।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण स्वास्थ्य के साथ संगठन के बीच लौटने की कामना की। इस दौरान सभागार में उनके प्रति स्नेह और सम्मान का भाव नजर आया।

सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, संभाग सहप्रभारी हरपाल सिंह भामरा, सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय सहित प्रदेश और जिला संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket