Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में 18 से 25 अक्टूबर तक लगेगा स्वदेशी मेला, आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

• बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई बैठक, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और जीएसटी छूट पर चर्चा का सुझाव : जगदलपुर : बस्तर में स्वदेशी उत्...

बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई बैठक, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और जीएसटी छूट पर चर्चा का सुझाव :

जगदलपुर : बस्तर में स्वदेशी उत्पादों और स्वदेशी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत वर्ष लालबाग मैदान में भव्य स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया था। मेले में बड़ी संख्या में स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने रुचि दिखाई और विभिन्न वस्तुओं की खरीदी-बिक्री हुई थी। आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आगमन हुआ था।


इसी क्रम में इस वर्ष स्वदेशी मेला 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए।

बैठक की शुरुआत स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख एवं प्रांत मेला प्रमुख सुब्रत चाकी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत कर की। उन्होंने मेले के आयोजन और उससे जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने सुझाव दिया कि बिक्री योग्य स्वदेशी वस्तुओं और सामग्रियों को जीएसटी से छूट दिलाने के संबंध में राज्य सरकार से चर्चा की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके।

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने कहा कि स्वदेशी की भावना प्रत्येक भारतवासी में होनी चाहिए। इससे देश और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम जगदलपुर की ओर से आयोजन के लिए जो भी संभव सहयोग होगा, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

स्वदेशी जागरण मंच बस्तर संभाग के संयोजक डॉ. राम राकेश जांगिड़ ने कहा कि गत वर्ष जगदलपुर-बस्तर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण के तौर पर देखा गया है। उन्होंने इसके लिए बस्तरवासियों और स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

बैठक में रायपुर से मेला टीम के जीआर जगत, स्वदेशी पत्रिका प्रांत प्रमुख, जयेश पांचाल, मेला प्रबंधन प्रतिनिधि और विवेक पांडे, जिला प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. जांगिड़ द्वारा मेला आयोजन समिति की घोषणा की गई। इसमें मेला संयोजक किशोर पारीख, स्वागत समिति अध्यक्ष श्याम सोमानी, स्वागत समिति सचिव संजय पांडे, मेला कार्यप्रमुख कल्पना शर्मा, तथा मेला सह-संयोजक अनिल लुकड़ एवं लक्ष्मण झा को जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन विधु शेखर झा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket