Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, जल्द लौटेंगे कार्यकर्ताओं के बीच

• स्वास्थ्य लाभ के दौरान भी वर्चुअल बैठकों से संगठन का कर रहे मार्गदर्शन, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मन की बात’ कार्यक्रमों में रहे सक्रिय : जगदलपु...

स्वास्थ्य लाभ के दौरान भी वर्चुअल बैठकों से संगठन का कर रहे मार्गदर्शन, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मन की बात’ कार्यक्रमों में रहे सक्रिय :

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा के अनुसार, अस्वस्थ होने के बावजूद किरण देव संगठन के कामकाज से लगातार जुड़े हुए हैं और डिजिटल माध्यमों से पार्टी की गतिविधियों का संचालन एवं मार्गदर्शन कर रहे हैं।


डॉ. मिश्रा ने बताया कि किरण देव प्रदेश कार्यालय में होने वाली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में नियमित रूप से ऑनलाइन शामिल हो रहे हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘तिरंगा यात्रा’ जैसे कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता बनी रही। आगामी पार्टी अभियानों की रूपरेखा और उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर वे पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना और देशहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन के अभियानों की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर प्रत्यक्ष रूप से पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


फ्रैक्चर की सफल सर्जरी, रिकवरी संतोषजनक


डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने चिकित्सकीय बुलेटिन के हवाले से बताया कि किरण देव के कमर के ऊपरी हिस्से में कोई चोट नहीं लगी थी। कमर के निचले हिस्से में एक छोटा फ्रैक्चर था, जिसके उपचार के लिए छोटी सर्जरी की गई थी।


उनके अनुसार, चिकित्सकीय बुलेटिन में फ्रैक्चर के तेजी से ठीक होने और रिकवरी की स्थिति बेहद संतोषजनक बताई गई है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है।


डॉ. मिश्रा ने कहा कि किरण देव अपनी इच्छाशक्ति और कार्यकर्ताओं की प्रार्थनाओं के बल पर जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर रायपुर लौटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि रायपुर पहुंचने के बाद वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी फिर से पूरी ऊर्जा के साथ संभालेंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket