Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षक दिवस पर बस्तर संभाग के 74 शिक्षकों को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण

• 5 सितंबर को जगदलपुर में होगा संभागीय समारोह, 7 उत्कृष्ट प्राचार्य, 64 प्रधान पाठक और 3 व्याख्याता होंगे सम्मानित : जगदलपुर : शिक्षक दिवस ...

5 सितंबर को जगदलपुर में होगा संभागीय समारोह, 7 उत्कृष्ट प्राचार्य, 64 प्रधान पाठक और 3 व्याख्याता होंगे सम्मानित :

जगदलपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के ऐसे शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ विद्यालयों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 5 सितंबर को श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना-2026 का संभागीय समारोह आयोजित होगा।

समारोह में बस्तर संभाग के सातों जिलों से चयनित कुल 74 प्राचार्य, प्रधान पाठक और व्याख्याताओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सातों जिलों से एक-एक उत्कृष्ट प्राचार्य का चयन किया गया है।

उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में बस्तर से मनोरमा बौद्ध, बीजापुर से राधेश्याम कुलदीप, दंतेवाड़ा से शैफाली भदौरिया, कांकेर से टिकेश्वर सिंह ठाकुर, कोंडागांव से महावीर जायसवाल, नारायणपुर से गणेश प्रसाद दुग्गा और सुकमा से सहदेव सिंह को सम्मानित किया जाएगा।


32 विकासखंडों से 64 प्रधान पाठक होंगे सम्मानित

इस बार सम्मान का दायरा केवल प्राचार्यों तक सीमित नहीं रखा गया है। संभाग के सभी 32 विकासखंडों से एक-एक प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक का चयन किया गया है। इस तरह कुल 64 प्रधान पाठकों को संभागीय मंच पर सम्मान मिलेगा।

इन संस्था प्रमुखों के चयन में विद्यालय संचालन, विद्यार्थियों की शिक्षा और स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्यों को आधार बनाया गया है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विद्यालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधान पाठकों को भी इस सम्मान के जरिए प्रोत्साहन मिलेगा।


तीन व्याख्याताओं को मिलेगा शिक्षा श्री अलंकरण

उत्कृष्ट अध्यापन के लिए तीन व्याख्याताओं का चयन शिक्षा श्री अलंकरण के लिए किया गया है। इनमें कांकेर के कौशल कुमार मंडावी, यशवंत जैन और कोंडागांव की हेमा कश्यप शामिल हैं।

संभाग स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के बाद इन नामों का चयन किया गया है। शिक्षक दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए प्रोत्साहन का अवसर बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket