Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन से जुड़ें भाजपा कार्यकर्ता: पवन साय

• 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम : जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्...

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम :

जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनसमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने 13 प्रमुख कार्यक्रम तय किए हैं, जिनका आयोजन राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा।

इसी अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा संकल्प जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को अभियान के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पवन साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ अभियान से जुड़ेगा और इसमें अपनी सहभागिता निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश को संभालने और नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। पवन साय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर सेवा भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यशाला को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, संभाग सहप्रभारी हरपाल सिंह भामरा और भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के प्रस्तावित कार्यक्रमों और उनकी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सांसद महेश कश्यप ने किया।

कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, खेमसिंह देवांगन, रामाश्रय सिंह, बलदेव मंडावी, परीस राम बेसरा, अश्विनी सरडे सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket