• स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं : जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्...
- Advertisement -
![]()
• स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं :
जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ ही पूरा लालबाग मैदान राष्ट्रगान से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।


कोई टिप्पणी नहीं