• मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डौण्डीलोहारा में 31वीं किस्त का करेंगे अंतरण, 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ : रायपुर : रक्षाबं...
• मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डौण्डीलोहारा में 31वीं किस्त का करेंगे अंतरण, 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ :
रायपुर : रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे।
इस दौरान 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि भेजी जाएगी। रक्षाबंधन से ठीक पहले राशि के अंतरण को महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है।
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं चिकित्सा, स्वास्थ्य और सुपोषण से जुड़ी जरूरतों के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।
इसके अलावा कई महिलाएं अपनी बेटियों के सुरक्षित और सुखद भविष्य के लिए इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा के साथ बेटियों के भविष्य के लिए बचत को भी बढ़ावा मिल रहा है।
राज्य सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। 31वीं किस्त के अंतरण के साथ लाखों महिला हितग्राहियों को योजना का लाभ जारी रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं