Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पथरागुड़ा में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, मामूली चोट के बाद अस्पताल में इलाज जारी

• प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन के रूप में पदस्थ है जवान विजय जेना, घटना के कारणों की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस : जगदलपुर : पथरागुड़ा क्षेत्र...

प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन के रूप में पदस्थ है जवान विजय जेना, घटना के कारणों की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस :


जगदलपुर : पथरागुड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक पुलिस जवान द्वारा अपने ही घर में कथित तौर पर स्वयं को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना के बाद जवान को तत्काल उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की पुष्टि नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि जवान को मामूली चोट आई है और फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

घायल जवान की पहचान विजय जेना के रूप में हुई है। वह वर्तमान में प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा के गनमैन के पद पर पदस्थ है।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों एवं कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket