Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

• विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों, ओजपूर्ण भाषण और देशभक्ति गीतों ने बांधा समां : जगदलपुर : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उलनार, विक...

विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों, ओजपूर्ण भाषण और देशभक्ति गीतों ने बांधा समां :



जगदलपुर : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उलनार, विकासखंड बकावंड, जिला बस्तर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की आभा और राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। समारोह का आयोजन प्राचार्य श्री मनोज शंकर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों के छायाचित्रों पर तिलक, पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

प्राचार्य श्री मनोज शंकर ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम् की महत्ता तथा विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मधुसूदन नेताम, जनपद पंचायत के प्रतिनिधिगण, पंचायत के पंचगण, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती श्यामा ठाकुर एवं श्री दुर्गा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। एलकेजी एवं प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने भी शानदार नृत्य और समूह प्रस्तुतियों से वातावरण में उत्साह भर दिया।

कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा।

शिक्षक मोहन मयारू ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

कार्यक्रम में शिक्षक श्री मोहन मयारू ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर ओजपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी देशभक्ति है।

विद्यार्थियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों पर प्रभावशाली विचार रखे।

आदिवासी दिवस प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित फुगड़ी, फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के समापन पर 'सारे जहाँ से अच्छा' का सामूहिक गान हुआ। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित श्री दुर्गा साहू ने विद्यार्थियों को देश का उज्ज्वल भविष्य बताते हुए अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री मनोज शंकर, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी, अभिभावकगण एवं विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह ने विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया।

“तिरंगा हमारी आन, बान और शान है; इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।”

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket