Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

मंत्री केदार कश्यप ने पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश, दंतेवाड़ा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

• प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली, ध्वजारोहण के बाद पढ़ा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश : दंतेवाड...

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली, ध्वजारोहण के बाद पढ़ा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश :


दंतेवाड़ा : स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।


सुबह 9 बजे मंत्री केदार कश्यप ने शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की धुन के बीच उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए तथा शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाए गए।


इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।


समारोह में सुरक्षा बलों एवं विभिन्न दलों द्वारा अनुशासन और गरिमा के साथ मार्च पास्ट किया गया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल ने किया, जबकि टूआईसी उपनिरीक्षक आनंद पांडे रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket