Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अपने दम पर बस्तर में तैयार हो रही वेटलिफ्टिंग की नई पौध, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे महापौर

• पूर्णिमा ठाकुर और विनायक बेहरा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी कर रहे तैयारी, 11 से 13 सितंबर तक कांकेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंग...

पूर्णिमा ठाकुर और विनायक बेहरा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी कर रहे तैयारी, 11 से 13 सितंबर तक कांकेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम :

जगदलपुर : सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा को आगे बढ़ाने की एक प्रेरक पहल बस्तर में देखने को मिल रही है। प्रशिक्षक पूर्णिमा ठाकुर और विनायक बेहरा अपने स्वयं के संसाधनों और प्रयासों से लालबाग स्थित प्रशिक्षण स्थल पर युवा खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार हो रहे खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में वैष्णवी प्रजापति, लक्षश्री साहू, दुर्गम्या यादव, जाहनवी बघेल, मान्यता बेहरा, अमन साहू, रौनक साहू, ऋषभ ठाकुर, सत्यम मिश्रा और कोमल देव सरोज शामिल हैं। सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर आगामी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11, 12 और 13 सितंबर 2026 को न्यू बस स्टैंड स्थित मिनी स्टेडियम, कांकेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सब-जूनियर बालक-बालिका सहित विभिन्न निर्धारित वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


खिलाड़ियों से मिले महापौर, बढ़ाया हौसला

महापौर संजय पांडे शनिवार को लालबाग स्थित प्रशिक्षण स्थल पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों की जानकारी ली तथा उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतियोगिता में आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपनी ताकत बनाएं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रदर्शन करते हुए बस्तर का नाम रोशन करने की अपील की।


प्रतिभा को अवसर देना जरूरी

महापौर संजय पांडे ने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच पूर्णिमा ठाकुर और विनायक बेहरा द्वारा खिलाड़ियों को तैयार करने के प्रयास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कई प्रतिभावान खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में निजी स्तर पर प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह मेहनत केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बस्तर के अन्य बच्चे भी खेलों की ओर प्रेरित होंगे।

महापौर ने खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम स्तर पर हरसंभव सहयोग का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों से परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और निरंतर मेहनत जारी रखने का आह्वान किया।

अब कांकेर में होने वाली राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बस्तर के ये खिलाड़ी अपनी ताकत, तकनीक और मेहनत का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की तैयारियों को देखते हुए प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket