Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर खेल अकादमी में 65 खिलाड़ियों का चयन, फुटबॉल, एथलेटिक्स और आर्चरी में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

• शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शिक्षा, चिकित्सा सहायता और दुर्घटना बीमा की सुविधा : जगदलपुर : ...

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शिक्षा, चिकित्सा सहायता और दुर्घटना बीमा की सुविधा :

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रथम आवासीय बस्तर खेल अकादमी, जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अकादमी में फुटबॉल, एथलेटिक्स और आर्चरी की तीन खेल विधाओं में कुल 65 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ आवास, भोजन, शिक्षा, चिकित्सा सहायता और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं शासन की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक सुशांत पॉल ने बताया कि अकादमी में प्रवेश के लिए 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालकों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के पात्र खिलाड़ियों को भी अवसर दिया गया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और संबंधित खेल विधा में कौशल का परीक्षण करने के बाद प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया।


फुटबॉल में 25, एथलेटिक्स और आर्चरी में 20-20 खिलाड़ी चयनित

बस्तर खेल अकादमी में निर्धारित 65 सीटों में फुटबॉल के लिए 25, एथलेटिक्स के लिए 20 और आर्चरी के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन, शारीरिक माप, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और संबंधित खेल विधा का स्किल टेस्ट लिया गया। इन परीक्षणों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।


शिक्षा के साथ आधुनिक खेल प्रशिक्षण

अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को सर्वसुविधायुक्त आवास और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों की स्कूल अथवा कॉलेज की शिक्षा का खर्च भी विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभाग की ओर से खिलाड़ियों को प्लेइंग किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी में सुविधा मिलेगी।


चिकित्सा सहायता और दुर्घटना बीमा की सुविधा

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अकादमी में चिकित्सा सहायता की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चयनित खिलाड़ियों को दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।

विभाग का उद्देश्य बस्तर, छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket