Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का आयोजन, 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

• जिले के 111 परीक्षा केंद्रों में हुआ मॉक टेस्ट, मुख्य परीक्षा की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर : जगदलपुर : कलेक्टर आकाश छिकारा के म...

जिले के 111 परीक्षा केंद्रों में हुआ मॉक टेस्ट, मुख्य परीक्षा की तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर :

जगदलपुर : कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिलेभर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति (NMMS) मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। आगामी मुख्य परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित इस मॉक टेस्ट में जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,654 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विकासखंडवार सहभागिता की बात करें तो बस्तर विकासखंड में सर्वाधिक 1,603 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके बाद बकावण्ड में 1,350, जगदलपुर में 1,031, लोहंडीगुड़ा में 850, तोकापाल में 849, दरभा में 636 और बास्तानार में 335 विद्यार्थियों ने मॉक टेस्ट में भाग लिया।


परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

परीक्षा के सुव्यवस्थित और पारदर्शी संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा से पहले इस तरह के नियमित अभ्यास का अवसर मिलने से परीक्षा को लेकर होने वाली घबराहट कम होती है। साथ ही समय प्रबंधन, प्रश्न हल करने की रणनीति और आत्मविश्वास बेहतर करने में भी मदद मिलती है।

मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक तैयारी का स्व-आकलन करने का अवसर मिला, जिससे वे मुख्य परीक्षा से पहले अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket