• दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले; 20 अधिकारी भी होंगे शामिल : जगदलपुर : नगर के स्थानीय टाउन हॉल में...
• दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले; 20 अधिकारी भी होंगे शामिल :
जगदलपुर : नगर के स्थानीय टाउन हॉल में 14वीं इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्षेत्रों से पहुंचे जूडो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में फुटबाल संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका निगम के सभापति राणा घोष, पूर्व सभापति लोक निर्माण नगर निगम यशवर्धन राव, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अभिषेक अवस्थी, डॉ. आर.एस.के. राज, शंकर श्रीवास, संस्कार स्कूल के संचालक अमित जैन तथा जिला जूडो संघ दंतेवाड़ा के सचिव उदय सिंह और सरजीत सिंह बख्शी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन ने बताया कि प्रतियोगिता भारतीय जूडो महासंघ के नियमों एवं उपनियमों के अनुसार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के अलावा बाहर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में कुल 260 खिलाड़ी और 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में मकसूदां हुसैन, नवीन ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, सुमन राव, यशवंत पांडे, निकेत भगत, अरुण नाग, मनोनीत, मीरा ठाकुर, पुष्पांजलि, मुसैफ़ आलोक, विनायक यादव, सोनाली और ज्वाला सोलोमन सहित निर्णायक एवं अन्य पदाधिकारी अपना योगदान दे रहे हैं।
संघ की ओर से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई है।




कोई टिप्पणी नहीं