Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

वन महोत्सव 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

• चिपावंड स्कूल में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, छात्र-छात्राओं को जलवायु और हरियाली का महत्व बताया : कोंडागांव :  वन महोत्स...

चिपावंड स्कूल में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, छात्र-छात्राओं को जलवायु और हरियाली का महत्व बताया :



कोंडागांव : वन महोत्सव 2026 के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सुश्री गायत्री साय ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।



वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket