Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान, हितग्राही ने जताया संतोष

• केशकाल के ठाकुरपारा में साफ-सफाई और मार्ग की समस्या का हुआ निराकरण, शिकायतकर्ता ने पंचायत की कार्रवाई सराही : कोंडागांव : मुख्यमंत्री हे...

केशकाल के ठाकुरपारा में साफ-सफाई और मार्ग की समस्या का हुआ निराकरण, शिकायतकर्ता ने पंचायत की कार्रवाई सराही :



कोंडागांव : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत के त्वरित निराकरण का एक सकारात्मक उदाहरण केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत ठाकुरपारा में देखने को मिला। ग्राम की साफ-सफाई और गंदगी की समस्या का समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता ने पंचायत की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।

ग्राम ठाकुरपारा निवासी तारकेश्वर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की गली में गंदगी फैली हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत ने संबंधित स्थल पर साफ-सफाई कराई और मिट्टी भराव कर मार्ग को व्यवस्थित किया।



समस्या के समाधान के बाद शिकायतकर्ता ने 24 जून 2026 को ग्राम पंचायत भवन में संतुष्टि प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनकी शिकायत का समय पर निराकरण कर दिया गया है और वे कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket