Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर करें निराकरण, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

• समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, खाद-बीज, शिक्षा, स्वच्छता और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा : कोंडागांव : कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि ...

समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, खाद-बीज, शिक्षा, स्वच्छता और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा :


कोंडागांव : कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। वर्षा ऋतु को देखते हुए बाढ़ प्रबंधन, राहत व्यवस्था और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।



शिक्षा विभाग की समीक्षा में नए शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, अपार आईडी निर्माण और विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने और नगरीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने को कहा। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके गांवों में नल-जल योजनाओं के नियमित संचालन तथा सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीणों को नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में आश्रम-छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ नगरीय क्षेत्रों की सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket