Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

माओवादी ठिकाने से ₹86.75 लाख नकदी बरामद, दावा-आपत्ति के लिए 22 जुलाई तक अवसर

• कोहकामेटा क्षेत्र में जंगल से मिली नकदी, स्वामित्व संबंधी सुनवाई गृह विभाग में होगी : नारायणपुर :  थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम घमण्डी-...

कोहकामेटा क्षेत्र में जंगल से मिली नकदी, स्वामित्व संबंधी सुनवाई गृह विभाग में होगी :



नारायणपुर : थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम घमण्डी-हिकुनार के जंगल में माओवादी संगठन से जुड़ी कथित अवैध नकदी बरामद होने के मामले में प्रशासन ने जब्त संपत्ति के स्वामित्व को लेकर दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। इस संबंध में सुनवाई 22 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे होगी।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस और बीडीएस टीम ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। चिन्हित स्थान की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से दो स्टील के टिन डिब्बे बरामद हुए, जिनमें कुल लगभग 86 लाख 75 हजार रुपये नकद मिले।

बरामद नकदी में 500 रुपये के 173 पैकेट, 500 रुपये के 34 अतिरिक्त नोट तथा 2000 रुपये के 4 नोट शामिल हैं। गवाहों की उपस्थिति में नकदी जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। इस मामले में थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 17 एवं 40 के तहत प्रकरण दर्ज है।

प्रशासन ने बताया कि जब्त संपत्ति के प्रतिधारण अनुज्ञा आदेश के संबंध में 22 जुलाई 2026 को प्रमुख सचिव, गृह विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर के समक्ष सुनवाई होगी। यदि किसी व्यक्ति को उक्त नकदी पर स्वामित्व संबंधी दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह निर्धारित तिथि और समय तक अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket