Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

माओवादियों की अवैध वसूली के 14.89 लाख रुपये बरामद, दावा-आपत्ति के लिए 9 जुलाई तक मौका

• नक्सल विरोधी अभियान में जंगल से नकदी और नक्सली साहित्य जब्त, गृह विभाग में होगी सुनवाई : नारायणपुर :  जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौर...

नक्सल विरोधी अभियान में जंगल से नकदी और नक्सली साहित्य जब्त, गृह विभाग में होगी सुनवाई :


नारायणपुर : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने माओवादी संगठन द्वारा कथित रूप से अवैध वसूली और उगाही से जुटाई गई 14 लाख 89 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। जब्त संपत्ति के स्वामित्व को लेकर दावा या आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 9 जुलाई 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को मिली सूचना के आधार पर बीडीएस टीम की सहायता से जंगल के एक चिन्हित स्थान पर तलाशी अभियान चलाया गया। खुदाई के दौरान जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा बरामद हुआ। डिब्बे की जांच में 500 रुपये के नोटों के 29 बंडल, एक अतिरिक्त बंडल तथा नक्सली साहित्य मिला। कुल नकदी 14.89 लाख रुपये आंकी गई है।

बरामद सामग्री का पंचनामा तैयार कर थाना सोनपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 17 एवं 40 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने बताया कि जब्त संपत्ति के संबंध में प्रतिधारण अनुज्ञा आदेश का मामला गृह विभाग के प्रमुख सचिव के समक्ष विचाराधीन है। इस संबंध में 9 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी। यदि किसी व्यक्ति को जब्त संपत्ति पर दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह निर्धारित समय तक प्रमुख सचिव, गृह विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर में अपना पक्ष रख सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket