Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

• कृषि विभाग ने पात्र किसानों से मांगे आवेदन, उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा होंगे फॉर्म : नारायणपुर : छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग ने वर्...

कृषि विभाग ने पात्र किसानों से मांगे आवेदन, उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा होंगे फॉर्म :


नारायणपुर : छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कृषक निर्धारित आवेदन प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन 31 जुलाई 2026 तक संबंधित उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

पुरस्कार से संबंधित पात्रता, नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभाग ने पात्र किसानों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket