Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सांसद भोजराज नाग ने डेयरी परियोजना का किया निरीक्षण, जनजातीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

• कोंडागांव की पायलट डेयरी परियोजना का लिया जायजा, किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन और साइलेज उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश : कोंडागांव : कांकेर...

कोंडागांव की पायलट डेयरी परियोजना का लिया जायजा, किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन और साइलेज उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश :



कोंडागांव : कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने जिले के ग्राम मसोरा में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पायलट डेयरी परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही पार्वती नेताम के घर पहुंचकर दुग्ध उत्पादन और पशुपालन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा डेयरी व्यवसाय से हो रहे आर्थिक लाभ की जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान हितग्राही ने बताया कि संतुलित आहार और साइलेज के उपयोग से प्रत्येक गाय से औसतन 12 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिससे परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सांसद ने पशुपालन विभाग को किसानों के लिए वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित आहार प्रबंधन और आधुनिक डेयरी तकनीकों का नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े पैमाने पर साइलेज निर्माण को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया।

सांसद भोजराज नाग ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि पशुपालन और डेयरी विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि डेयरी व्यवसाय ग्रामीण परिवारों, विशेषकर जनजातीय महिलाओं की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।



निरीक्षण के दौरान सांसद ने दूध गुणवत्ता जांच मशीन, पशु आहार, साइलेज और डेयरी केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि विभाग द्वारा पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से कोंडागांव जिले में डेयरी विकास की पायलट परियोजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1 जून 2025 को भोंगापाल गांव से इस परियोजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य जनजातीय महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket