Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्काउट-गाइड गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार, कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

  "स्काउट-गाइड गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार, कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा" "जिला संरक्षक से मिला स्काउ...

 

"स्काउट-गाइड गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार, कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा"


"जिला संरक्षक से मिला स्काउट-गाइड प्रतिनिधिमंडल, कार्यालय भवन और यूनिफॉर्म बजट की मांग पर सौंपा ज्ञापन"


जगदलपुर, 09 जुलाई 2026। भारत स्काउट एवं गाइड जिला बस्तर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। भारत स्काउट एवं गाइड जिला बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं भारत स्काउट एवं गाइड बस्तर के जिला संरक्षक आकाश छिकारा से सौजन्य भेंट कर संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर आकाश छिकारा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा भारत स्काउट एवं गाइड का स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता ने जिले में संचालित स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रप्रेम जैसे जीवन मूल्यों का विकास कर रहा है।

उन्होंने बताया कि नए शिक्षा सत्र में जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी को व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सेवा के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्काउट एवं गाइड की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में जिला स्काउट एवं गाइड कार्यालय के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से कमजोर स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म मद में आवश्यक बजट आबंटित करने का आग्रह किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से जिले में संगठन की गतिविधियों का संचालन और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

जिला कलेक्टर एवं जिला संरक्षक आकाश छिकारा ने स्काउट-गाइड द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी संस्थाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और जिला प्रशासन ऐसे रचनात्मक प्रयासों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन के सहयोग से बस्तर जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़कर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

इस अवसर पर परमेश राजा, सूर्य भूषण सिंह, श्रीमती सुधा परमार (जिला गाइड आयुक्त), मनोज महापात्र (जिला मुख्यालय आयुक्त), दसरू राम यादव (डीओसी), जयप्रकाश पाठक (डीटीसी), लिलेश देवांगन (जिला सचिव), श्रीमती मीरा हिरवानी (डीओसी गाइड), श्रीमती जमुना ठाकुर (गाइडर), गोपेंद्र सिंह शार्दुल (जिला कोषाध्यक्ष), विजय चंद्राकर (जिला मीडिया प्रभारी) सहित स्काउट-गाइड के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket