Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर: IIT-NEET की मुफ्त कोचिंग, रहने-खाने की सुविधा और ₹5,000 मासिक स्टाइपेंड

" पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर: IIT-NEET की मुफ्त कोचिंग, रहने-खाने की सुविधा और ₹5,000 मासिक स्टाइपेंड" रायपुर। ...


" पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर: IIT-NEET की मुफ्त कोचिंग, रहने-खाने की सुविधा और ₹5,000 मासिक स्टाइपेंड"

रायपुर। (रोमेश नामदेव) छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए 'अटल करियर निर्माण योजना' संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत 12वीं (विज्ञान संकाय) उत्तीर्ण विद्यार्थियों को IIT-JEE, CGPET एवं NEET-UG जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक वर्ष की निःशुल्क उच्चस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने का अवसर प्रदान करना है। इसके लिए कोचिंग के साथ-साथ विद्यार्थियों को रहने, खाने और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

योजना के प्रमुख लाभ

✅ IIT-JEE, CGPET और NEET-UG की निशुल्क कोचिंग।

✅ आवासीय विद्यार्थियों को हॉस्टल, पौष्टिक भोजन, पुस्तकें, नोट्स एवं बैग की सुविधा।

✅ गैर-आवासीय विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं अल्पाहार।

✅ कोचिंग सेंटर के पास किराए या पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों को ₹5,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड।

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके माता या पिता भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत श्रमिक हों। विद्यार्थी का 12वीं (बायो/मैथ्स) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। लाभ पंजीकृत श्रमिक के प्रथम दो जीवित बच्चों को मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी श्रम विभाग की वेबसाइट, 'श्रमसेव जयते' मोबाइल ऐप, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या श्रम कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

📌 विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील है कि समय रहते आवेदन कर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket