Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर: आज होगी होमगार्ड की निष्प्रयोज्य भंडार सामग्री की नीलामी, जानें पूरी प्रक्रिया

   "आज होगी होमगार्ड की निष्प्रयोज्य भंडार सामग्रियों की नीलामी" "वर्दी, जूते, कंबल, किट बॉक्स सहित विभिन्न सामग्री का होगा ए...

 



 "आज होगी होमगार्ड की निष्प्रयोज्य भंडार सामग्रियों की नीलामी"

"वर्दी, जूते, कंबल, किट बॉक्स सहित विभिन्न सामग्री का होगा एकमुश्त लॉट में विक्रय, बोली से पहले ₹1,000 प्रतिभूति राशि जमा करना अनिवार्य"

जगदलपुर, 09 जुलाई 2026।(रोमेश नामदेव) कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) जगदलपुर द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित भंडार सामग्रियों की सार्वजनिक नीलामी 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। नीलामी का आयोजन प्रातः 11:00 बजे हाटकचोरा स्थित होमगार्ड कार्यालय-कैंप परिसर में किया जाएगा।

कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलामी में होमगार्ड जवानों द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न निष्प्रयोज्य सामग्री को एक ही लॉट में विक्रय के लिए रखा जाएगा। इनमें पैंट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कंबल, दरी, बेल्ट, मच्छरदानी, बरसाती, ग्रेटकोट, अंगोला शर्ट, जर्सी, ग्राउंडशीट, किट बॉक्स, टोपी बैज, कंधा बैज, व्हिसिल सहित अन्य सामग्री शामिल है।

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने से पहले ₹1,000 (एक हजार रुपये) की नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करानी होगी। जिन प्रतिभागियों की बोली स्वीकार नहीं की जाएगी, उन्हें उनकी प्रतिभूति राशि नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।

सर्वोच्च बोली लगाने वाले खरीददार की बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकृत होने के बाद उसे नीलामी की संपूर्ण राशि उसी दिन जमा करनी होगी। भुगतान पूर्ण होने के बाद खरीदी गई समस्त सामग्री को उसी दिन कार्यालय परिसर से उठाना भी अनिवार्य होगा।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नीलामी प्रक्रिया से संबंधित बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार नीलामी समिति के पास सुरक्षित रहेगा। इच्छुक खरीददारों से निर्धारित समय पर आवश्यक औपचारिकताओं के साथ उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket