Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भाजयुमो जिला बस्तर की बैठक सम्पन्न: 13 मंडल अध्यक्षों के साथ DLP महाअभियान और संगठन विस्तार की बनी रणनीति

  "भाजयुमो जिला बस्तर की बैठक सम्पन्न: 13 मंडल अध्यक्षों के साथ DLP महाअभियान और संगठन विस्तार की बनी रणनीति" जगदलपुर, 4 जुलाई 202...

 


"भाजयुमो जिला बस्तर की बैठक सम्पन्न: 13 मंडल अध्यक्षों के साथ DLP महाअभियान और संगठन विस्तार की बनी रणनीति"

जगदलपुर, 4 जुलाई 2026। (रोमेश नामदेव) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्षों ने भाग लेते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) महाअभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की।


बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में DLP महाअभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए संगठन की गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की जानकारी ली गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संकल्प लिया।


बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा, विकाश पात्रों, अभिषेक तिवारी, आशु आचार्य, राहुल सोनी सहित जिले के सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। इनमें पूर्वी मंडल के रमेश नायडू, पश्चिम मंडल के अनिमेष चौहान, लौंडीगुड़ा मंडल के शिवनंदन पेगड़, दरभा मंडल के दिनेश पाण्डेय, नांगूर मंडल के नरेंद्र पाण्डेय, नगरनार मंडल के रुपेश समरथ, बस्तर मंडल के बादशाह राम रुपाराम तथा बकावंड मंडल के भगत सोनी सहित अन्य मंडल अध्यक्षों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket