Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नव मनोनीत पार्षदों का भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत, संगठन के प्रति जताया आभार

  "नव मनोनीत पार्षदों का भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत, संगठन के प्रति जताया आभार" "जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा—जन...

 


"नव मनोनीत पार्षदों का भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत, संगठन के प्रति जताया आभार"

"जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा—जनहित और संगठन हित में पूरी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व"

जगदलपुर, 04 जुलाई 2026। (रोमेश नामदेव) नगर पालिक निगम जगदलपुर एवं नगर पंचायत बस्तर के नव मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान सभी नव मनोनीत पार्षदों ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट कर मनोनयन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरते हुए जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कार्य करें।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सेवा, समर्पण और विकास की भावना के साथ कार्य करते हैं। नव मनोनीत पार्षद नगर निगम एवं नगर पंचायत की बैठकों में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना आवश्यक है।

इस अवसर पर भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव मनोनीत पार्षदों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनहित के विषयों पर प्रभावी भूमिका निभाने और संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

नव मनोनीत पार्षदों में राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव, अतुल कौशल, आशुतोष पाल, लक्ष्मी कश्यप तथा नगर पंचायत बस्तर से बनमाली यादव, आशा पाटिल एवं बसंती पटेल शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, रौशन झा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket