Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सेमीकंडक्टर स्किलिंग प्रोग्राम के लिए 25 स्टूडेंट्स चयनित

जगदलपुर : आईआईटी मद्रास में अगले माह 13 से 24 जुलाई के बीच होने वाले सेमीकंडक्टर स्किलिंग प्रोग्राम में प्रशिक्षण के लिए शहीद महेंद्र कर्मा...

जगदलपुर : आईआईटी मद्रास में अगले माह 13 से 24 जुलाई के बीच होने वाले सेमीकंडक्टर स्किलिंग प्रोग्राम में प्रशिक्षण के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। गत सप्ताह विश्वविद्यालय में आयोजित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर 16 छात्राएं एवं 9 छात्र चयनित हुए हैं। 



चयन परीक्षा में कुल 25 विद्यार्थियों में बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले के स्टूडेंट्स शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को आयोजित योग्यता परीक्षा में कुल 265 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें 136 छात्राएं और 110 छात्र थे।  

कुलपति प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी होंगे। ये प्रशिक्षित स्टूडेंट्स सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण उद्योग में सीधे रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि बस्तर संभाग के विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण सुनहरा अवसर है। इससे विद्यार्थियों में न केवल तकनीकी कौशल का विकास होगा बल्कि वे प्रदेश और देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में योगदान देकर बस्तर का नाम रोशन करेंगे। यह जनजातीय अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि भी होगी।  



ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट उद्योग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के द्वारा नवा रायपुर और राजनांदगांव में 1145 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह इंडस्ट्री दिसंबर 2026 तक प्रारंभ हो जाएगी। इसमें 5जी और 6जी टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर चिप तैयार किए जाएंगे। आईआईटी मद्रास से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय के इन स्टूडेंटस को इन यूनिटों में रोजगार दिलाने का प्रयास भी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket