Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाला अरनपुर अब गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का बना राष्ट्रीय मॉडल

• आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र अरनपुर को मिला भारत सरकार का एनक्यूएएस प्रमाणन, दंतेवाड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर ...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र अरनपुर को मिला भारत सरकार का एनक्यूएएस प्रमाणन, दंतेवाड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान :



दंतेवाड़ा : कभी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला अरनपुर आज गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के सतत प्रयासों और स्वास्थ्य विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, अरनपुर को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जिले के इस दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

यह प्रमाणन केवल एक सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि जिला प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को प्रभावी रूप से पूरा कर रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में इस उपलब्धि ने जिले के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

गहन मूल्यांकन के बाद मिला प्रमाणन :

एनक्यूएएस प्रमाणन के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत मूल्यांकन किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, दवाइयों, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, स्टाफ की कार्यकुशलता, मरीजों की संतुष्टि, स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा उपचार व्यवस्था सहित विभिन्न मानकों का गहन निरीक्षण किया गया। सभी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र अरनपुर को यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्रदान किया गया।

एनक्यूएएस से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा और अधिक सशक्त आधार :

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एनक्यूएएस स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के लिए भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण फ्रेमवर्क है। इस प्रमाणन के बाद स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र सरकार से वित्तीय प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, रखरखाव तथा मरीजों को और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भविष्य में और अधिक सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि जिले में एनक्यूएएस प्रमाणन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर सतत मॉनिटरिंग एवं नियमित समीक्षा की गई। जिला स्तर पर जिला नोडल अधिकारी (क्वालिटी) श्री प्रतीक सोनी एवं जिला क्वालिटी सलाहकार श्री अंकित सिंह के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां सुनियोजित ढंग से पूरी की गईं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर अरनपुर तथा संबंधित विकासखंड की पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी एनक्यूएएस प्रमाणन दिलाने की दिशा में तैयारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket