"संसदीय संकुल विकास परियोजना: बकावंड के 16 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी गति" "संसदीय संकुल विकास परियोजना से बदलेगी बक...
"संसदीय संकुल विकास परियोजना: बकावंड के 16 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी गति"
"संसदीय संकुल विकास परियोजना से बदलेगी बकावंड के 16 गांवों की तस्वीर, ग्रामीणों को दी गई विकास योजनाओं की जानकारी"
जगदलपुर/बकावंड। (रोमेश नामदेव) बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Mahesh Kashyap की पहल पर शुरू की गई संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत बकावंड विकासखंड के 16 गांवों में सर्वांगीण विकास की नई शुरुआत हुई है। परियोजना का उद्देश्य जनजातीय समाज को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है।
इसी कड़ी में बकावंड ब्लॉक के ग्राम पाथरी कोलावल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में संसदीय संकुल विकास परियोजना के विकास सहयोगी पप्पू चालकी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत चयनित 16 ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, जल संरक्षण और आधारभूत संरचनाओं के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह पहल गांवों के समग्र विकास और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। ग्रामीणों ने भी योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
"विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण"
बैठक के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पाथरी कोलावल के सरपंच समदू राम कश्यप, रोहन घोष, पूर्व सरपंच मंगलू राम कश्यप, समस्त पंचगण, आराम पुजारी, ईश्वर कश्यप, नेहरू नेताम, सुदर्शन कश्यप, जयसिंह, डमरू, जयराम, पासरुराम, पुरसो कश्यप, फूलसिंह नेताम, ग्राम पंचायत सचिव, वन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं