Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पुनर्वासित युवाओं के लिए विशेष पहल: महारानी अस्पताल में नसबंदी खोलने हेतु वृहद ऑपरेशन शिविर आयोजित

• 28 पुनर्वासित युवाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, एम्स रायपुर और यूरोलॉजिकल सोसायटी वेस्टर्न ज़ोन के विशेषज्ञों ने संभाली जिम्मेदारी : जगदलप...

28 पुनर्वासित युवाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, एम्स रायपुर और यूरोलॉजिकल सोसायटी वेस्टर्न ज़ोन के विशेषज्ञों ने संभाली जिम्मेदारी :



जगदलपुर : बस्तर में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके पुनर्वासित युवाओं के सामाजिक पुनर्स्थापन और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महारानी अस्पताल जगदलपुर में विशेष ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में नसबंदी खुलवाने (रिकैनालाइजेशन) के इच्छुक पुनर्वासित युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



विशेष चैरिटेबल शिविर में यूरोलॉजिकल सोसायटी वेस्टर्न ज़ोन तथा एम्स रायपुर के विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्टों की टीम ने भाग लिया। शिविर के दौरान 28 पुनर्वासित युवाओं की विस्तृत चिकित्सकीय जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद पात्र युवाओं के रिकैनालाइजेशन ऑपरेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को पारिवारिक और सामाजिक जीवन में पूर्ण सहभागिता का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानजनक और सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।


शिविर के दौरान बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर उन्हें सकारात्मक जीवन जीने और शासन की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर अधिकारियों ने यूरोलॉजिकल सोसायटी वेस्टर्न ज़ोन और एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया तथा भविष्य में भी बस्तर में अपनी सेवाएं देने का आग्रह किया।


शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, महारानी अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहलें पुनर्वासित युवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने और उनके जीवन में नई संभावनाएं पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket