Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इरागांव में महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, धर्मांतरण के आरोप पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

• पुलिस की समझाइश के बाद बना समाधान, परिजन शव को अन्य स्थान ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर हुए सहमत : कांकेर :  जिले के भानुप्रतापपुर थाना क...

पुलिस की समझाइश के बाद बना समाधान, परिजन शव को अन्य स्थान ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर हुए सहमत :



कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरागांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मृतिका पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव में अंतिम संस्कार का विरोध किया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार इरागांव निवासी गणेशिया नेताम की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और मृतिका के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी।



काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद मृतिका के परिजन शव को अन्य स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर सहमत हो गए, जिससे तत्काल विवाद शांत हो गया।


पुलिस प्रशासन ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की है।


स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मामले से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket