Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

*गंगालूर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब*

*गंगालूर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *हजारों ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ, 103 हितग्राहियों को मिला व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र...


*गंगालूर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब*

*हजारों ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ, 103 हितग्राहियों को मिला व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र*

बीजापुर, 12 मई 2026।

सुशासन तिहार के अंतर्गत गंगालूर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। ग्राम पंचायत गंगालूर, डोडीतुमनार, गमपुर, पीड़िया, बुरजी, मेटापाल, पुसनार, गोंगला, कमकानार, पदमुर, चेरपाल, पालनार एवं तोड़का सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाया।

"योजनाओं की जानकारी और त्वरित समाधान पर जोर"

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर ने भी शिविर में स्वास्थ्य जांच कराई और ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


कलेक्टर श्री विश्वदीप ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने के निर्देश भी दिए।


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम जनता को सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सभी विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की।

"घर बैठे बन रहे जरूरी दस्तावेज"

कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं। इन्हें जनसमस्या निवारण शिविर एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचकर तैयार किया जा रहा है।


उन्होंने श्रम पंजीयन और श्रम कार्ड के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम किसान, मातृत्व वंदना, किसान क्रेडिट कार्ड, तेंदूपत्ता संग्रहण तथा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसी योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इसके लिए बैंक खाता अनिवार्य है और प्रशासन द्वारा शिविरों एवं बस्तर मुन्ने अभियान के माध्यम से खाते खुलवाने का कार्य भी किया जा रहा है।

*पुलिस अधीक्षक ने किया जागरूक*

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने भी शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से शासन की योजनाओं से जुड़ने और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।


*विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित*

शिविर में 103 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। वहीं नक्सल प्रभावित दो परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए मकान की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई।

इसके अलावा 28 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए। “बस्तर मुन्ने” शिविर के दौरान बनाए गए राशन कार्डों का वितरण भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा डिजिटल किताब, जाति प्रमाण पत्र, मृदा परीक्षण कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आईस बॉक्स सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

*जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद*

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर,  सहित जिला जनपद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित  अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket