Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल का शुभारंभ, अब शहरवासी उठा सकेंगे स्विमिंग का आनंद

• नगर निगम स्वयं करेगा संचालन, महिलाओं और युवाओं के लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों की व्यवस्था : जगदलपुर : शहरवासियों को लंबे इंतजार के बाद नेताजी...

नगर निगम स्वयं करेगा संचालन, महिलाओं और युवाओं के लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों की व्यवस्था :

जगदलपुर : शहरवासियों को लंबे इंतजार के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल (स्विमिंग पूल) की सुविधा मिल गई है। नगर निगम द्वारा सोमवार से स्विमिंग पूल का संचालन शुरू कर दिया गया है। शुभारंभ अवसर पर महापौर संजय पांडेय एवं जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया।



जानकारी के अनुसार स्विमिंग पूल के संचालन के लिए दो बार निविदा जारी की गई थी, लेकिन किसी संस्था अथवा फर्म ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद नगर निगम ने स्वयं स्विमिंग पूल संचालित करने का निर्णय लिया। शुभारंभ से पहले महापौर और जनप्रतिनिधियों ने परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महापौर संजय पांडेय ने स्विमिंग पूल परिसर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम, चेंजिंग रूम, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्विमिंग पूल को शुरू किया गया है और भविष्य में सुविधाओं को और विकसित किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्विमिंग पूल शुरू होने से शहरवासियों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को मनोरंजन एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का बेहतर विकल्प मिलेगा। नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क और समय-सारिणी के अनुसार लोग स्विमिंग पूल का लाभ ले सकेंगे।

नगर निगम ने महिलाओं एवं युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रशिक्षकों की व्यवस्था भी की है, जिससे प्रशिक्षित मार्गदर्शन में तैराकी सीखी जा सके।

शुभारंभ कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, राणा घोष, श्रीमती श्वेता बघेल, सुश्री गायत्री कश्यप, सुश्री उर्मिला यादव, संतोष गौर, पितामह नायक, श्रीमती पारुल बोथरा, श्याम सुंदर बघेल, खगेंद्र ठाकुर, दिलीप दास सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket