Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नारायणपुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए शिक्षकों की विषयवार मेरिट सूची जारी, 1 जुलाई तक मांगे गए दावा-आपत्ति

  "नारायणपुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए शिक्षकों की विषयवार मेरिट सूची जारी, 1 जुलाई तक मांगे गए दावा-आपत्ति" नारायणपुर, ...

 


"नारायणपुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए शिक्षकों की विषयवार मेरिट सूची जारी, 1 जुलाई तक मांगे गए दावा-आपत्ति"

नारायणपुर, 30 जून।(रोमेश नामदेव) जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग हेतु विभिन्न विषयों के शिक्षकों की विषयवार मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 1 जुलाई 2026 तक दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कार्यालयीन प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 8846/कोचिंग/2025-26 दिनांक 17 मार्च 2026 के माध्यम से अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इच्छुक अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2026 तक आवेदन प्राप्त किए गए, जिसके बाद सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई।

इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 12 एवं 13 जून 2026 को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किए गए, जबकि शेष साक्षात्कार 29 जून 2026 को संपन्न हुए। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में प्राप्त अंकों तथा विज्ञापन में निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर विषयवार मेरिट सूची तैयार की गई है।

जारी मेरिट सूची में छत्तीसगढ़ी विशेषज्ञ, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा, मानविकी विशेषज्ञ, सामान्य अध्ययन तथा अंग्रेजी भाषा विषयों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची पर यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, तो वह 1 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारायणपुर की आवक-जावक शाखा में लिखित रूप से आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील करते हुए बताया कि मेरिट सूची एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें पीएससी, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket