Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

  "कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन" जगदलपुर, 1 जून। संभाग मुख्यालय स्थित र...


 "कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन"


जगदलपुर, 1 जून। संभाग मुख्यालय स्थित राजीव भवन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में युवाओं ने कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा, संगठन की रीति-नीति और प्रदेश नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और आम जनता की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने नवप्रवेशी सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनता के हित में किए जा रहे संघर्षों से प्रभावित होकर लगातार युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत है। उन्होंने सभी नवप्रवेशी साथियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। नवप्रवेशी युवाओं ने पार्टी की नीतियों और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket