Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सांसद महेश कश्यप ने बड़े चकवा की जर्जर शाला का किया निरीक्षण, नए भवन निर्माण के लिए कलेक्टर को दिए निर्देश

 "सांसद महेश कश्यप ने बड़े चकवा की जर्जर शाला का किया निरीक्षण, नए भवन निर्माण के लिए कलेक्टर को दिए निर्देश" "ग्राम बड़े चकव...


 "सांसद महेश कश्यप ने बड़े चकवा की जर्जर शाला का किया निरीक्षण, नए भवन निर्माण के लिए कलेक्टर को दिए निर्देश"


"ग्राम बड़े चकवा में जर्जर पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण करते हुए सांसद महेश कश्यप एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।"

जगदलपुर।(रोमेश नामदेव) बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से आयोजित ‘जनचौपाल’ कार्यक्रम के तहत ग्राम बड़े चकवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली।

ग्राम भ्रमण के दौरान सांसद महेश कश्यप ने पूर्व माध्यमिक शाला बड़े चकवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर पाई गई, जिसे देखते हुए उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। सांसद ने कहा कि जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई कराना उनकी सुरक्षा के साथ समझौता करने जैसा है और किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों के जीवन को जोखिम में नहीं डाला जा सकता।


जानकारी मिलने पर कि भवन की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं वर्तमान में समीप स्थित सामुदायिक भवन में संचालित की जा रही हैं, सांसद ने मौके से ही जिला कलेक्टर को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया और नए स्कूल भवन के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को प्राथमिकता में लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

सांसद श्री कश्यप ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से कक्षाओं को सामुदायिक भवन के स्थान पर स्टेडियम परिसर के कक्षों में स्थानांतरित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सांसद ने ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षा, आधारभूत संरचना तथा अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया, जिनके समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बड़े चकवा में नए शाला भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान सांसद की तत्परता और संवेदनशील पहल की ग्रामीणों ने सराहना की तथा विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में उठाए गए कदम का स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket