Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ: खुद हेडफोन लगाकर लोगों की शिकायतें सुनने बैठे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  "सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ: खुद हेडफोन लगाकर लोगों की शिकायतें सुनने बैठे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश...

 


"सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ: खुद हेडफोन लगाकर लोगों की शिकायतें सुनने बैठे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश"

                            जगदलपुर/रायपुर, 11 जून 2026 (रोमेश नामदेव) छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं हेल्पलाइन सेंटर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही हेडफोन लगाकर सीधे नागरिकों की शिकायतें सुनीं।

निरीक्षण के दौरान हेल्पलाइन नंबर पर एक कॉल प्राप्त हुआ, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वयं रिसीव किया। कॉल करने वाले रायपुर निवासी पूना राम ठाकरे ने आय प्रमाण पत्र से संबंधित अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कॉलर से उनका नाम, पता और शिकायत की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उसका निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का प्रभावी और शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन सेंटर में शिकायतों के पंजीयन, उनकी निगरानी और समाधान की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली राज्य के सभी विभागों को एकीकृत रूप से जोड़ने वाली आधुनिक व्यवस्था है। इस प्रणाली में 1,200 से अधिक शिकायत श्रेणियां शामिल की गई हैं तथा लगभग 8,000 अधिकारियों को चार प्रशासनिक स्तरों पर मैप किया गया है। ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बहु-स्तरीय एस्केलेशन व्यवस्था के माध्यम से शिकायतों की लगातार निगरानी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन संचालन में कार्यरत कर्मचारियों और युवाओं से भी संवाद किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था न केवल नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हेल्पलाइन के संचालन से प्रदेश के अनेक युवाओं को रोजगार मिला है, जिससे सेवा गुणवत्ता और दक्षता दोनों में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह हेल्पलाइन प्रणाली सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान घर बैठे संभव हो सकेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नई व्यवस्था से शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनेगी।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket