Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साय ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

• महिलाओं को उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा, संवेदनशीलता के साथ सेवाएं देने के दिए निर्देश : नारायणपुर :  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं...

महिलाओं को उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा, संवेदनशीलता के साथ सेवाएं देने के दिए निर्देश :



नारायणपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती गायत्री साय ने सखी वन स्टॉप सेंटर नारायणपुर का निरीक्षण किया।


निरीक्षण का उद्देश्य महिलाओं के लिए केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, केंद्र की कार्यप्रणाली तथा सेवा की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। इस दौरान सचिव ने केंद्र में आश्रय प्राप्त महिलाओं से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सहायता और सुविधाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श, आश्रय सुविधा एवं पुलिस सहायता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही केंद्र के संचालन और सेवा वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


सचिव गायत्री साय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आश्रय के लिए आने वाली महिलाओं को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीलता, सम्मान और समर्पण भाव से कार्य किया जाए।


उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, उनके आवेदन तैयार कर निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय और उनके अधिकारों का लाभ मिल सके।


निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, अधिकार मित्र एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव ने केंद्र में उपलब्ध सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं महिला हितैषी बनाने पर जोर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket