Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जनता से अशिष्ट व्यवहार पड़ा भारी: दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डेय निलंबित

• मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया सख्त संदेश, कहा- सुशासन में लापरवाही और अभद्रता बर्दाश्त नहीं : रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया सख्त संदेश, कहा- सुशासन में लापरवाही और अभद्रता बर्दाश्त नहीं :



रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दुर्ग संभागायुक्त ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम थनौद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान सीईओ रूपेश कुमार पाण्डेय द्वारा आम नागरिकों के साथ अशिष्ट व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


संभागायुक्त दुर्ग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर दुर्ग की रिपोर्ट एवं उपलब्ध वीडियो फुटेज के अवलोकन से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित अधिकारी ने शासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती तथा आम जनता के प्रति अशोभनीय व्यवहार किया।


मामले में पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि सुशासन की मूल भावना जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा आम नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार या कर्तव्य में लापरवाही को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


निलंबन अवधि के दौरान श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर बल मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket