Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में इबोला की आशंका से बढ़ी सतर्कता, दुर्ग जिले में तीन संदिग्धों की निगरानी

भिलाई :  छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस की संभावित एंट्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। दुर्ग जिले में इबोला संक्रमण के तीन संदिग्ध मा...

भिलाई : छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस की संभावित एंट्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। दुर्ग जिले में इबोला संक्रमण के तीन संदिग्ध मामलों की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य अमला और प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि प्रारंभिक जांच में तीनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई है और अब तक इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।



जानकारी के अनुसार संदिग्धों में दो व्यक्ति भिलाई के निवासी हैं, जो हाल ही में अफ्रीकी देशों इथियोपिया और युगांडा की यात्रा कर लौटे हैं। वहीं तीसरा व्यक्ति दुर्ग क्षेत्र का रहने वाला है, जो कांगो से भारत आया है और छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले कुछ समय मुंबई में भी रुका था। संबंधित देशों में इबोला संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन तीनों व्यक्तियों की पहचान कर स्वास्थ्य निगरानी शुरू कर दी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 21 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल तीनों व्यक्तियों में इबोला के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। इसके बावजूद संक्रमण की आशंका को देखते हुए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

इबोला वायरस को दुनिया के सबसे घातक संक्रामक रोगों में माना जाता है। यह संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रवों के संपर्क से फैलता है और समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर रूप ले सकता है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket