Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ की पांच नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम: भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 2 सीटों पर किया कब्जा

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की पांच नगर पंचायतों में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा...

रायपुर : छत्तीसगढ़ की पांच नगर पंचायतों में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन नगर पंचायतों में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। परिणामों ने प्रदेश की राजनीति में दोनों प्रमुख दलों की स्थानीय स्तर पर मौजूद ताकत को फिर से रेखांकित किया है।



सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं कबीरधाम जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में भाजपा की सरिता मिश्रा ने 754 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के बाद रिक्त हुई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी सरिता मिश्रा को प्रत्याशी बनाया और पार्टी ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। सहसपुर लोहारा क्षेत्र प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।


इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में भाजपा के रमेश डहरसेना ने लगभग 900 मतों से जीत हासिल कर पार्टी को तीसरी सफलता दिलाई।


दूसरी ओर कांग्रेस ने राजनांदगांव जिले की दो नगर पंचायतों में शानदार प्रदर्शन किया। घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस की फूलमती वर्मा ने भाजपा की करुणा वर्मा को 87 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने लगभग 400 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।


चुनाव के दौरान शिवनंदनपुर नगर पंचायत का मुकाबला विशेष चर्चा में रहा। यहां कांग्रेस पदाधिकारी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद कांग्रेस को अध्यक्ष पद की सीट गंवानी पड़ी। हालांकि नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक बताई जा रही है।


इन नतीजों के साथ पांच नगर पंचायतों में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो अध्यक्ष पद जीतकर अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई है। स्थानीय निकायों के ये परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket