Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चरामेति फाउंडेशन ने छात्रों को वितरित की लेखन सामग्री, 'चरामेति शिक्षा सेवा' के तहत पहल

• शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में कॉपी सहित अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिले : रायपुर : चरामेति फाउंडेशन द्वारा "चरामेति शिक्षा से...

शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में कॉपी सहित अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिले :



रायपुर : चरामेति फाउंडेशन द्वारा "चरामेति शिक्षा सेवा" अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खो-खो पारा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कॉपी एवं अन्य लेखन सामग्री का वितरण किया गया।


फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजेंद्र ओझा ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध कराई गई सामग्री से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और उनमें सीखने के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने अध्ययन सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।


इस अवसर पर कुलदीप सिंह होरा, डॉ. मृणालिका ओझा, सुनीला बेन पंड्या, सुभाषिनी जतीन्दर भनोट, मेहुल भाई पटेल, वीरेंद्र आडिल, जी.पी. अखिलेश, तन्मय बोस, दीपेश तथा भरत सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket