बीजापुर : छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत बीजापुर जिले के नक्सल हिंसा से प्रभावित चार परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई...
- Advertisement -
![]()
बीजापुर : छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत बीजापुर जिले के नक्सल हिंसा से प्रभावित चार परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। शासन ने शासकीय सेवा के स्थान पर प्रत्येक मृतक के परिजन को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
जानकारी के अनुसार नक्सल हिंसा में आम नागरिकों की मृत्यु से जुड़े ऐसे प्रकरण, जिनमें किसी कारणवश परिजनों को शासकीय सेवा उपलब्ध कराना संभव नहीं था, उनमें पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। चार प्रकरणों में कुल 60 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
शासन का उद्देश्य नक्सल पीड़ित परिवारों को सुरक्षा, पुनर्वास और आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके और वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।


कोई टिप्पणी नहीं