Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बादल संस्था के 30 दिवसीय समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की कला और संस्कृति की रंगारंग झलक

• गीत, नृत्य, नाटक, लोकभाषा, वादन और चित्रकला के माध्यम से प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रमाणपत्र वितरित : जगदलपुर : बस्तर एकेडमी ऑफ डां...

गीत, नृत्य, नाटक, लोकभाषा, वादन और चित्रकला के माध्यम से प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रमाणपत्र वितरित :



जगदलपुर : बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल), आसना द्वारा आयोजित 30 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह 31 मई को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 1 मई से 30 मई तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



समापन समारोह में ग्राम पंचायत आसना की सरपंच श्रीमती प्रेमवती बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग की सहायक संचालक तनूजा नाग तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना की प्राचार्या जमुना ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।



समारोह के दौरान प्रतिभागी बच्चों ने समर कैंप में सीखी गई विभिन्न कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ बस्तर के पारंपरिक परब गीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।



नृत्य प्रस्तुतियों में गुरु वंदना, राधा नृत्य तथा राजस्थान के प्रसिद्ध लोकनृत्य कालबेलिया ने विशेष आकर्षण बटोरा। वहीं वादन प्रशिक्षण के अंतर्गत बच्चों ने केहोन, ज़ेम्बे, गिटार, ढोल, निसान, तुड़बुड़ी, ढोलक और झाप जैसे वाद्ययंत्रों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



समर कैंप की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रतिभागियों को हल्बी और गोंडी भाषा का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिसे सभी प्रशिक्षार्थियों के लिए अनिवार्य रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अतिथियों और अभिभावकों के साथ हल्बी एवं भतरी भाषा की पहेलियां साझा कर स्थानीय भाषाई विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।


बादल संस्था के प्रदर्शनी हॉल में हस्तकला और चित्रकला की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार कलाकृतियों का अवलोकन कर उनके रचनात्मक कौशल और प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।




समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बादल संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी, अभिभावकगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket