Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत शिक्षक विधु शेखर झा को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी शुभकामनाएं

जगदलपुर : शिक्षा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल रहे वरिष्ठ शिक्षक विधुशेखर झा के सेवानिवृत्त होने पर उनके सहयोगियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों ए...

जगदलपुर : शिक्षा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल रहे वरिष्ठ शिक्षक विधुशेखर झा के सेवानिवृत्त होने पर उनके सहयोगियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।



अपने लंबे और गौरवशाली सेवाकाल के दौरान श्री झा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित की। उनके सरल, सौम्य एवं विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें विद्यार्थियों और समाज के बीच विशेष सम्मान दिलाया।



विद्युशेखर झा को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और प्रेरणादायी शिक्षक के रूप में जाना जाता है। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उनके द्वारा दिए गए मूल्य और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।



इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि श्री झा का शिक्षण कार्य, व्यवहारिक ज्ञान और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में शिक्षा को समाज निर्माण का सशक्त माध्यम मानते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।


सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं आनंदमयी जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके जीवन की नई पारी खुशियों, सम्मान और पारिवारिक सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket