Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुशासन तिहार में जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सुशासन तिहार में जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश लोहंडीगुड़ा | 4thcolumn.in ...

सुशासन तिहार में जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

लोहंडीगुड़ा | 4thcolumn.in

सुशासन तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत धूरागांव हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. बसंत कुमार कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लोहंडीगुड़ा ने बताया कि क्षेत्र की 18 पंचायतों से आए ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. कश्यप ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर शीघ्रता से हो तथा लोगों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिले। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, राशन, आवास, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पदमा कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket