"पीएम मोदी के ईंधन बचत आह्वान के बाद बाइक रैली निरस्त, पदयात्रा के माध्यम से मंदिर पहुंची युवा मोर्चा की टीम" भारतीय जनता पार्टी क...
"पीएम मोदी के ईंधन बचत आह्वान के बाद बाइक रैली निरस्त, पदयात्रा के माध्यम से मंदिर पहुंची युवा मोर्चा की टीम"
भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर की नवनियुक्त जिला एवं मंडल कार्यकारिणी ने बुधवार को माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अपने नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। भाजपा जिला कार्यालय से निकली भव्य पदयात्रा, आतिशबाजी और जोशीले नारों के बीच युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति और उत्साह का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक से हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के पश्चात भाजपा कार्यालय से सिरहासार स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन बचत संदेश और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित बाइक रैली को निरस्त कर पदयात्रा का निर्णय लिया गया। इस पहल को कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सकारात्मक संदेश के रूप में देखा।
हाथों में भाजपा के झंडे लिए युवा कार्यकर्ता “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ शहर की सड़कों से गुजरे। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर नई टीम का स्वागत किया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
सिरहासार पहुंचकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और संगठन की मजबूती, जनसेवा तथा अपने दायित्वों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी की ऊर्जा और सक्रियता बस्तर में भाजपा संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंग देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष रितेश जोशी, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, संजय उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव सहित जिला भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं