Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

"जगदलपुर में पेट्रोल पंप के सामने युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ईंधन आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी"

  "पेट्रोल-डीजल संकट पर यूंका का अनूठा प्रदर्शन, “मोदी है तो मुमकिन है” की तख्तियां लेकर जताया विरोध" जगदलपुर। पेट्रोल और डीजल की ...

 


"पेट्रोल-डीजल संकट पर यूंका का अनूठा प्रदर्शन, “मोदी है तो मुमकिन है” की तख्तियां लेकर जताया विरोध"


जगदलपुर। पेट्रोल और डीजल की बाधित आपूर्ति को लेकर बुधवार को बस्तर जिला युवा कांग्रेस (यूंका) ने अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन करते हुए हाथों में “मोदी है तो मुमकिन है” लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण आम जनता, किसान, व्यापारी और वाहन चालक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और अव्यवस्थित प्रबंधन के चलते ईंधन संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस गंभीर समस्या पर मौन बनी हुई है, जबकि आम लोग परेशान हो रहे हैं।

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि देश में पहले से ही महंगाई चरम पर है और अब पेट्रोल-डीजल की बाधित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल ईंधन की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करे, अन्यथा युवा कांग्रेस आंदोलन को और उग्र करेगी।


प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महामंत्री अमरनाथ सिंह, जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, राजेंद्र पटवा, रविशंकर तिवारी, आदर्श दलाई, शादाब अहमद, पार्षद शुभम यदु, लोकेश चौधरी, हेमंत कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष रजत जोशी, उपाध्यक्ष लव मिश्रा, आकिब राजा, वैभव नेताम, अंकित सिंह, एम ज्योति राव, ऋतिका कर्मा, इंदर झझ, मोहसिन खान, शंकर सेन, जोगेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, यश सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket