जगदलपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी सं...
जगदलपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।
महामहिम राज्यपाल के निर्देश और जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच और उपचार उपलब्ध कराना था।
शिविर के दौरान अस्पताल परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग, स्त्री रोग संबंधी जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने महिलाओं को समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष कश्यप, महापौर संजय पांडे और नगर निगम स्वास्थ्य समिति के सभापति लक्ष्मण झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने जिला चिकित्सालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ समाज की नींव है।
शिविर के सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी को स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत बताया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविर लगातार आयोजित करने की बात कही, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।



कोई टिप्पणी नहीं